Search

 
 
 

सरायकेला : संजय नदी पर करोड़ों की लागत से बन रहे बांध व सौंदर्यीकरण का आदिवासी संगठनों ने किया विरोध

 
Seraikela : जल संसाधन विभाग की ओर से संजय नदी पर करोड़ों की लागत से बन रहे बांध एवं सौंदर्यीकरण का आदिवासी समुदाय के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है. मूलवासी भूमि रक्षा पार्टी समेत अन्य आदिवासी संगठनों ने इसके विरोध में शुक्रवार को पारंपरिक ​ह​​थियारों के साथ उपायुक्त कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा संगठन के अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी एवं ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा वीरधान मांझी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया.
इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-the-goal-of-connecting-all-the-eligible-beneficiaries-of-the-panchayat-with-the-pension-scheme-mukhiya/">सरायकेला

: पंचायत के सभी योग्य लाभुकों को पेंशन योजना से जोड़ने का लक्ष्य- मुखिया
 
तकरीबन सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तीर धनुष एवं तलवार के साथ पहुंचे थे और पारंपरिक वेशभूषा धारण कर प्रदर्शन कर रहे थे. पुरुष के साथ-साथ महिलाएं भी तलवार लेकर प्रदर्शन करती हुई नजर आई. प्रदशर्नकारियों ने अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय से लेकर जिला उपायुक्त कार्यलय तक रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन किया एवं राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. इनका कहना था ​कि नदी के दोनों किनारे कई किमी तक कृषि योग्य रैयती एवं गैर मजूरवा भूमि को विकास के नाम पर खुदाई से लोग प्रभावित हो रहे हैं. उनकी जमीन को अतिक्रमण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-five-schools-of-the-block-will-get-swachh-vidyalaya-award-12-schools-got-five-star-grading/">चक्रधरपुर

: प्रखंड के पांच विद्यालयों को मिलेगा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, 12 स्कूलों को मिली फाइव स्टार ग्रेडिंग

विरोध प्रदर्शन में यह रहे मौजूद

प्रदर्शन में मुख्य रूप से खुचीडीह गांव के ग्राम प्रधान सह मांझी बाबा विरधान मांझी, आदिवासी मूलवासी भूमि रक्षा पार्टी के अध्यक्ष सह मुख्य सलाहकार संग्राम मार्डी, जोग मांझी भगवत बास्के, राजेश हंसदा, शिव राम बास्के भारत हांसदा, दशरथ हेंब्रम वीरेन सोरेन, अरसु हेंब्रम, रुकमणी हांसदा, मालति मार्डी, बेबी टुडू, सुशीला टुडू, माइनो बेसरा, लक्ष्मी हांसदा एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही