Search

 
 
 

सरायकेला : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर ट्रक बिजली के पोल से टकराया, चालक गंभीर

 
Seraikela : सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर दुगनी के सीआरपीएफ कैंप के समीप 12 चक्का ट्रक रोड किनारे पोल से टकरा गया. इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना सोमवार की सुबह तकरीबन 10 बजे की है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या (JH09AB1573) सरायकेला से टाटा की ओर जा रहा था. तभी विपरित दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रक के साइड आ गई. वहीं, स्कॉर्पियो को टक्कर से बचाने के चक्कर में ट्रक रोड किनारे लगे जुस्को के बिजली के पोल से टकरा गया. पोल में बिजली प्रवाहित हो रही थी. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-national-president-jp-nadda-will-come-to-ranchi-on-june-5/">चाईबासा

: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पांच जून को आएंगे रांची

ट्रक से कूदने के कारण चालक के पैर की हड्डी टूटी

इस दौरान ट्रक को पोल से टकराता देख ट्रक चालक सोनू कुमार तिवारी (24) बिजली से बचने के लिए चलती ट्रक से कूद गया. इस घटना में चालक के पैर की हड्डी टूट गई और वह बुरी तरह घायल हो गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची सरायकेला थाना की पुलिस ने घायल चालक को रोड एम्बुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-elephants-created-ruckus-in-maurbeda-village-broke-two-houses/">चाकुलिया

: हाथियों ने मौरबेड़ा गांव में मचाया उत्पात, दो घर तोड़े
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही