Search

सरायकेला : कदमडीहा में टुसू मेला व झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Seraikela : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप पंचायत के कदमडीहा गांव में घाघरा दोरोह मेला समिति ने विशाल टूसू मेला सह झूमर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया. इसमें मुख्य अतिथि अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली उपस्थित थे. कार्यक्रम में गणेश महाली ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो हमें भाषा और संस्कृति विरासत में दी है, उसे हम सभी को बचाए रखने की आवश्यकता है. मेला, त्योहार, पूजा-पाठ, आपसी भाईचारा सद्भावना को बनाए रखता है. एक-दूसरे से मिलने का अवसर देती है. वर्षों से परम्परागत रूप से चल रहे इन मेलों से हमारे बचपन की कई यादें जुड़ी हैं. जब इन जगहों पर हम पैदल आया करते थे तो उस समय दूरी-थकावट को मेले का उत्साह बिल्कुल पाट देती थी. ठीक जैसे आज नन्हें-नन्हें बच्चे उत्सुक हो मेले में दौड़ लगाते हैं. दशकों से चली आ रही इस परंपरा को हमने पीढ़ी दर पीढ़ी जिया है और आगे भी जीते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-submitted-a-memorandum-to-the-deputy-commissioner-in-the-name-of-the-chief-election-commissioner-demanding-action-after-investigation/">जमशेदपुर

: कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, जांच कर कार्रवाई की मांग

नौजवान साथी नशा से दूर रहें

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Seraikela-Doroh-Mela-1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" /> उन्होंने कहा कि नौजवान साथी नशा से दूर रहें और आने वाले अपने बेहतर भविष्य के लिए चिंतन और मंथन करें. आप सभी को जब कभी भी मेरी जरूरत हो आप हमसे संपर्क करें, हम आप लोगों की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे. गणेश महाली ने इस भव्य मेला का आयोजन करने के लिए घाघरा दोरोह मेला कमेटी के सभी साथियों और मनमोहक झूमर संगीत प्रस्तुति करने के लिए संतोष महतो और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया. मौके पर सरायकेला भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राम प्रकाश महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अश्वनी सिंह देव, पार्टी के वरिष्ठ नेता हरि लोहार, एसटी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष रमेश मोदी, ओबीसी मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष तपन डोगरा, उप मुखिया तापस महतो, पंचायत समिति सदस्य ललिता देवी, समाजसेवी अशोक महतो, ग्राम प्रधान नित्यानंद महतो, केस कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष प्रकाश महतो, आजीत प्रधान, अभिषेक लोहार, दुर्योधन प्रधान, गुरुबा महतो, छोटू महतो, दीपक महतो, शंभू महतो आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp