Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : मारवाड़ी धर्मशाला में मंगल पाठ के साथ शुरू हुआ दो दिवसीय भादो महोत्सव

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला के अग्रसेन ठाकुरबारी भवन मारवाड़ी धर्मशाला में दो दिवसीय भादो महोत्सव का शुभारंभ मंगलपाठ के साथ शुक्रवार को हुआ. श्रीश्री राणी सती दादी जी के भादो महोत्सव के पूर्व अपराह्न लगभग 3 बजे से मंगल पाठ प्रारम्भ हुआ. मौके पर समाज के लगभग दो सौ महिलाओं ने सर्व सुहागन के लिए मां के मंगल पाठ में हिस्सा लिया. इस अवसर पर महिला श्रद्धालु राणी सती दादी जी के गीतों पर झूमती रही. [caption id="attachment_400600" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Seraikela-Rani-Sati-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंगल पाठ में सम्मिलित समाज की महिलाएं.[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/rssdi-to-conduct-research-on-diabetes-in-jharkhand-three-day-workshop-to-be-held-in-ranchi/">झारखंड

में डायबिटीज पर शोध करेगा RSSDI, रांची में होगा तीन दिवसीय वर्कशॉप

भादो महोत्सव पर हुई आकर्षक साज सज्जा

भादो महोत्सव को लेकर पूरे परिसर में आकर्षक साज सज्जा व लाइटिंग की गई है. श्री श्री राणी सती दादी जी का भव्य श्रृंगार एवं छप्पन भोग सेवा किया गया एवं महिलाओं ने आशीर्वाद लिया. भादो महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार को धर्मशाला परिसर में चतुर्दशी भव्य ज्योत व भव्य श्रृंगार रात्रि जागरण का आयोजन किया जाएगा. जिसमें प्रसिद्ध गायक जोगी, मदन, पवन अपनी टीम के साथ मंगल पाठ प्रस्तुत करेंगे. शहरवासियों एवं देशवासियों के लिए भी मंगलकामना किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-netaji-club-will-organize-a-painting-competition-on-28/">किरीबुरु

: नेताजी क्लब 28 को चित्रांकन प्रतियोगिता का करेगा आयोजन

मंगल पाठ वाचक जोगी ने श्रद्धालुओं को भजन पर झूमाया

मंगल पाठ वाचक जोगी ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भजन कीर्तन से झूमाया. मंगल पाठ के साथ-साथ मां याद रखना, मां बुलाती है आदि गीतों के संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को भाव विभोर कर दिया. मंगल पाठ के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारा का आयोजन किया जाएगा. रात्रि 8 बजे से प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा. कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी समाज सरायकेला की ओर से किया जा रहा है. इस अवसर पर पं. वृजमोहन शर्मा, मनोज चौधरी, प्रदीप चौधरी, पवन अग्रवाल, विकास चौधरी, नरेश अग्रवाल, विपिन चौधरी, रवि अग्रवाल के साथ-साथ समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही