Search

 
 
 

सरायकेला : खरसावां छऊ केंद्र में दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव 4 जनवरी से

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता के सौजन्य से 4 व 5 जनवरी को खरसावां छऊ केंद्र में एक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जाएगा. आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रसिद्ध कला संस्थान द्वारा जनजातीय पारंपरिक नृत्य एवम संगीत की प्रस्तुति दी जायेगी. इस कार्यक्रम का उद्घाटन 4 जनवरी संध्या 6 बजे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tulsi-worship-day-was-celebrated-in-utramit-high-school/">आदित्यपुर

: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में तुलसी पूजन दिवस मनाया गया

कलाकार पारंपरिक कलाओं की देंगे प्रस्तुति

जनजातीय एवं पारंपरिक नृत्य- संगीत से सुसज्जित इस उत्सव में खरसावां छऊ, सरायकेला छऊ, संथाली नृत्य, मानभूम छऊ, मागे, हो, नटवा और झूमर की कई टीमें भाग लेगी. छऊ नृत्य कला केंद्र खरसावां के सहयोग से संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं का आकर्षक मिश्रण होगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही