Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : केंदुआ में दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन

Advertisement
Advertisement
Seraikela(Bhagya sagar singh) : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वावधान में सरायकेला प्रखंड अंतर्गत केन्दुआ स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में "दो दिवसीय ग्रामीण श्रमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम" का आयोजन सोमवार एवं मंगलवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बोर्ड के वरिष्ठ शिक्षा पदाधिकारी राज किशोर गोप ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि भारत सरकार द्वारा 2019 को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना को प्रारम्भ किया गया है. योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बुढ़ापे के समय आजीवन 3000/- मासिक पेंशन देने का प्रावधान किया है. [caption id="attachment_396993" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Seraikela-Training-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित ग्रामीण श्रमिक.[/caption]
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-boys-who-entered-the-house-with-the-intention-of-grabbing-the-house-tried-to-rape/">जमशेदपुर:

मकान कब्जाने की नीयत से घर में घुसे लड़कों ने किया दुष्कर्म का प्रयास

पेंशन योजना का लाभ उठाने का किया अपील

इसमें 18 से 40 वर्ष के लोग (जिनका पीएफ तथा ईएसआई में अपना अंशदान नहीं कटता हो) वैसे असंगठित श्रमिक अपना निबन्धन बोर्ड के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से करवा सकते हैं. इस योजना में उम्र के अनुसार 55/- से 200/- रुपये तक अपना अंशदान देना पड़ता है. उतना ही अंशदान केन्द्र सरकार उसमें मिलाती है जो लाभुकों के PMSYM नामक नव सृजित खाते में 60 साल की उम्र तक जमा करना होगा. इस प्रकार 60 साल पूरा हो जाने पर केन्द्र सरकार पेंशन देना प्रारम्भ कर देगी. उन्होंने श्रमिकों से पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए अपना निबन्धन श्रम योगी मानधन योजना के तहत शीघ्र करवाने का सुझाव दिया. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-rise-of-koel-koyna-river-calm-life-back-on-track/">मनोहरपुर

: कोयल-कोयना नदी का उफान शांत, पटरी पर लौटी जिंदगी

अन्य योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी

इस कार्यक्रम में 40 महिला एवं पुरुष श्रमिकों ने भाग लिया. कार्यक्रम में 20 श्रमिकों ने अपना निबंधन इस पेंशन योजना के तहत करवाया. इस अवसर पर उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोगरा सबा, संकुल संसाधन केन्द्र के प्रभारी हृदयानंद महतो, शिक्षक धर्मेन्द्र प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम का संचालन बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने की. उन्होंने आधार कार्ड संशोधन प्रक्रिया, आभा कार्ड तथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में जरूरी जानकारी दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रज्ञा केंद्र के संचालक भरत सिंह सरदार, राकेश कुमार महतो, मुकेश कुमार बेरा, अमित महतो आदि का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही