Search

 
 
 

Seraikela : सोहराय पर्व मनाने जा रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, मातम पसरा

Seraikela-Kharsawa : अस्पताल पहुंचे रौनक उर्फ गोलू की मां ने बताया कि रौनक कक्षा नौवीं का छात्र था और नेता तिरिल स्कूल में पढ़ाई करता था. गुरुवार को जामडीह में आयोजित सोहराय पर्व मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी दौरान स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए दोनों मुख्य मार्ग की ओर आए थे।. बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई.
 
सड़क हादसा
  • अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर

Seraikela-Kharsawa :  जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-220 पर रघुनाथपुर के पास भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बीजाडीह गांव निवासी रौनक लुगुन उर्फ गोलू (17 वर्ष) और गुलशन सुंडी के रूप में हुई है. दोनों की असामयिक मौत की खबर से बीजाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. 

 

Uploaded Image

मृत युवक गुलशन सुंडी की फाइल फोटो

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार रात करीब 11:30 बजे हुई है. बताया जाता है कि रौनक लुगुन और गुलशन सुंडी सोहराय पर्व मनाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान रघुनाथपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मा दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 108 एंबुलेंस को दी. सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद एक युवक को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान  दम तोड़ दिया.

 

Uploaded Image

मृतक रौनक लुगुन की फाइल फोटो

 

अस्पताल पहुंचे रौनक उर्फ गोलू की मां ने बताया कि रौनक कक्षा नौवीं का छात्र था और नेता तिरिल स्कूल में पढ़ाई करता था. गुरुवार को जामडीह में आयोजित सोहराय पर्व मनाने के लिए वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। इसी दौरान स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के लिए दोनों मुख्य मार्ग की ओर आए थे।. बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. 

 

दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर JH 22H 2751 बताया गया है, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है. दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है. घटना के बाद बीजाडीह गांव में मातम पसरा हुआ है. वहीं दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही