Search

 
 
 

सरायकेला: दुगनी में सीआरपीएफ कैंप के समीप दो वैन में टक्‍कर, ओमनी के चालक की मौत

 
Seraikela: सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर दुगनी स्थित सीआरपीएफ कैंप के समीप एक पिकअप वैन और ओमनी वैन में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में ओमनी (बीआरजे-5901) के चालक गोपाल महतो (42 वर्ष) की मौत हो गई. घटना सोमवार के दोपहर लगभग 2:30 बजे की है. घटना के बाद वहां जुटे लोगों ने पिकअप वैन चालक को धर-दबोचा. सूचना पर पहुंची सरायकेला पुलिस ने वैन चालक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-11th-class-girl-kidnapped-from-jusco-school-in-bistupur/">जमशेदपुर:

बिष्टुपुर जुस्को स्कूल से छात्रा का अपहरण, इसी स्कूल के छात्र पर लगा आरोप

ओवरटेक करने की कोशिश में हुई टक्‍कर

[caption id="attachment_336844" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/20jun10a-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> दुर्घटना में मृत ओमनी चालक गोपाल महतो.[/caption] मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला से कांड्रा की ओर आ रही तेज रफ्तार ओमनी के चालक ने पिकअप वैन को ओवरटेक करने की कोशिश की. इस दौरान एक तीसरा वाहन भी आ रहा था. तभी ओमिनी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप वैन से ओमनी जा टकराई. टक्‍कर इतनी जबरदस्त थी कि ओमिनी चालक गोपाल महतो देर तक अपने वाहन में फंसा रहा. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत कर उसे वैन से निकाला. उसे तत्काल इलाज के लिये सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें: हाईकोर्ट">https://lagatar.in/high-court-imposed-a-fine-of-50-thousand-on-ranchi-dc-know-the-reason/">हाईकोर्ट

ने रांची DC पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, जानें वजह
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही