Search

 
 
 

सरायकेला : सदर एसडीओ के नेतृत्व में पान गुटखा के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : क्षेत्र में चोरी छुपे हो रहे पान, गुटखा के बिक्री की मिली शिकायत पर शनिवार को सदर एसडीओ रामकृष्ण कुमार के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र के गुमटियों एवं दुकानों में औचक छापेमारी की गई. सरायकेला पुराने बस स्टैंड परिसर में तीन दुकानों एवं गैरेज चौक के दो दुकानों सहित कुल सात दुकानों में छापेमारी की गई. कुछ दुकानों में रजनीगंधा एवं विमल गुटखा पाए गए. जिस मात्रा में गुटखा मिले उसी आधार पर कुल 27,000 का जुर्माना लगाया गया. सदर एसडीओ ने बताया कि प्रतिबंधित वस्तुओं की खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. टीम में जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, निरीक्षक धनपत महतो एवं सहायक तरुण कुमार महतो भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devashish-pradhan-has-been-made-the-nodal-officer-for-holding-tax-and-trade-license-data/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस डाटा के लिए देवाशीष प्रधान बनाए गए नोडल पदाधिकारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही