Search

 
 
 

सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : खरसावां शहीद स्थल स्थित शहीदों की वेदी पर प्रातः से ही श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा. सभी आम व खास शहीदों को पारम्परिक तरीके से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी अपनी धर्मपत्नी मीरा मुंडा के साथ पारम्परिक तरीके से शहीदों को श्रद्धांजलि दी. उनके साथ पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू एवं मंगल सिंह सोय, भाजपा जिला अध्यक्ष बिजय महतो, गणेश महाली, उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा सहित अन्य भाजपाई भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-devotees-throng-shri-vaishnav-durga-temple-on-new-year-people-wished-for-prosperity/">लातेहार

: नव वर्ष पर श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, लोगों ने खुशहाली की कामना की

पूरा देश नववर्ष पर खुशियां मनाता है लेकिन यहां श्रद्धांजलि दी जाती है

यह एक विडंबना ही है कि जब पहली जनवरी को हर कोई नववर्ष की खुशियां मनाने में व्यस्त रहता है और खरसावां शहीद स्थल पर लोग अपने शहीदों को स्मरण कर श्रद्धांजलि देते और आंसू बहाते हैं. जिनके परिजन उक्त घटना में शहीद हुए थे वे पहली जनवरी 1948 की उस दुःखद घटना को स्मरण करते हुए आज के दिन को काला दिवस मानते हैं. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-police-now-preparing-for-action-against-pakistan-based-hizbul-mujahideen-chief-syed-salahuddin/">अब

पाकिस्तान स्थित हिजबुल मुजाहिद्दीन चीफ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ एक्शन की तैयारी में जम्मू-कश्मीर पुलिस

देश आजाद हो गया था, पर अपनों ने ही चलाई गोली

शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने आये कुछ लोगों ने बताया कि जिस गलती के कारण भी गोलीकांड हुआ वह वीभत्सव है. दुःखद इसलिये है कि जब गोलीकांड की घटना हुई थी उस समय हम आजाद हो चुके थे और जिन बन्दूकों ने गोलियां बरसाईं थीं वे अंग्रेजों के नहीं, बल्कि हमारे अपने स्वतंत्र देश के थे. गोलीकांड के सात दशक बीत गये और झारखंड बने दो दशक बीत गए, लेकिन अब तक खरसावां गोलीकांड के शहीदों के परिवारों को चिन्हित करने में भी सरकारें असफल रही हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही