Search

 
 
 

सरायकेला : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गम्हरिया के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर समस्याएं सुनीं

 
Saraikela : केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने लोकसभा क्षेत्र खूंटी के खरसावां विधानसभा क्षेत्र के गम्हरिया व सरायकेला प्रखंड के विभिन्न गांवों का रविवार को दौरा किया. मुंडा ने स्थानीय लोगों के साथ साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. मुंडा ने चंद्रपुर, दुगनी, विजय, सीनी आदि गांवों में रुक कर लोगों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए सचेत हैं. लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा विजय स्थित राम बाबा आश्रम पहुंच कर राम बाबा के दर्शन किए. [caption id="attachment_214062" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/DUGNI-ARJUN-MUNDA-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> दुगनी में स्थानीय लोगों की समस्या सुनते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा.[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/reward-naxalites-are-left-in-jharkhand-now-only-113/">झारखंड

में इनामी नक्सली रह गये हैं अब सिर्फ 113
आश्रम के महंत के साथ भी कुछ देर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रू-ब-रू हुए. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उसका लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया. उन्होंने कोरोना को लेकर भी सचेत किया. कोरोना की गाइड लाइन का पालन करने को कहा. सीनी रेलवे वर्कशॉप के संबंध में बताया कि पिछले दिनों रेलमंत्री से मिल कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया है. जल्द ही इस पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय समेत काफी संख्या लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही