Search

 
 
 

सरायकेला : शहर में चलने वाले अधिकतर मालवाहक वाहन चला रहे अप्रशिक्षित चालक

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिला मुख्यालय सहित अगल-बगल के क्षेत्र में दिन रात लोकल में चलने वाले सैकड़ों मालवाहक वाहन अप्रशिक्षित चालक चला रहे हैं. यह सड़क दुर्घटनाओं का एक मुख्य कारण माना जाता है. मुख्य सड़कों पर चलाये जाने वाले वाहन जांच अभियान के दौरान भी ऐसे वाहनों के कागजात ड्राइविंग लाइसेंस की जांच नहीं की जाती है. मात्र बाइक वालों के हेलमेट और लाइसेंस, कभी चार पहिये वाहनों के सीट बेल्ट लगाने की ही जांच की जाती है. गांव की गलियों से शहर की सड़कों पर दिन रात दौड़ते ट्रैक्टर सहित अन्य छोटे बड़े मालवाहक वाहन एवं इनके चालकों के कागजातों की कभी भी जांच नहीं की जाती है. कुछ वाहन संचालकों से बात करने पर पता चला कि लाइसेंसी ड्राइवर क्षेत्र में नहीं मिलते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-confrontation-between-builder-and-villagers-in-asangi-village-many-injured-including-two-women/">आदित्यपुर

: आसंगी गांव में बिल्डर और ग्रामीणों के बीच भिड़ंत, दो महिला समेत कई घायल

अच्छे चालकों के पास भी नहीं है ड्राइविंग लाइसेंस

अच्छे चालकों के पास भी ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है. वे स्वयं नहीं चाहते कि गैर लाइसेंसी चालक से काम लें. कभी-कभी सड़क दुर्घटना की स्थिति में उनके समक्ष भी अनेक परेशानियां आती हैं. बीमा की राशि लेने में कठिनाई होती है. निजी स्तर से मुआवजा देना पड़ता है. कुछ चालकों ने बताया कि लाइसेंस बनाने के लिये एकमुश्त खर्च करने को उनके पास पैसे नहीं हैं. ऑफिस की प्रक्रिया वे समझ नहीं पाते और बिचौलिए लाइसेंस बनाने के लिये छह से सात हजार की मांग करते हैं. कम परेशानी एवं कम खर्च की व्यवस्था हो तो वे अवश्य लाइसेंस बनाएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही