Search

 
 
 

सरायकेला : उत्कल सम्मेलनी ने शोक सभा आयोजित कर डॉ गुरुप्रसाद मोहंती को दी श्रद्धांजलि

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जगन्नाथ मंदिर के सभागार में बुधवार को उत्कल सम्मेलनी प्रखंड कमेटी की ओर से एक शोक सभा का आयोजन कर स्व डॉ गुरुप्रसाद मोहंती को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई. उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सम्मेलनी के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने उड़िया भाषा को जीवित रखने के लिए हमेशा अग्रसर रहने का संकल्प लिया. उत्कल सम्मेलन प्रखंड कमेटी अध्यक्ष सुदीप पटनायक ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय गुरु प्रसाद मोहंती आज भले ही जीवित ना हो परंतु उनके द्वारा किया गया कार्य आज भी लोग याद करते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikelaa-costume-jewelery-training-started-in-pnb-rseti/">सरायकेला

: पीएनबी आरसेटी में कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

यह रहे मौजूद

शोक सभा में सम्मेलनी के जिला सह सचिव बद्री दारोगा, प्रखंड कमेटी के उपाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्र, सचिव राजा ज्योतिषी ,कोषाध्यक्ष परशुराम कवि, दुख राम साहू ,लक्ष्मीप्रिया कर, रीता रानी नंद, शक्ति कुमार पति, सुष्मिता अचार्य ,गीतांजलि महंती, अन्नपूर्णा रथ ,अर्चना दास, मौसमी होता, झुना कर, तपती कर, ज्योत्सना महापात्र, रीना मिश्रा, मिनोती दास, पद्मावती पति सहित अन्य उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-gathered-in-ind-mela-a-glimpse-of-jharkhandi-culture-was-seen/">चांडिल

: इंद मेला में उमड़ा जनसैलाब, झारखंडी संस्कृति की दिखी झलक
शोक सभा मे सम्मेलनी के पदाधिकारी एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही