Search

 
 
 

सरायकेला : मातृभाषा से मैट्रिक पास करने वाले विद्यार्थियों को उत्कल सम्मेलनी ने किया सम्मानित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा मातृभाषा उड़िया विषय से पास करने वाले 20 मेधावी छात्र- छात्राओं को उत्कल सम्मेलनी ने सम्मानित किया. इसके लिए बुधवार को सरायकेला जगन्नाथ मंदिर सभागार में एक समारोह का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सह उत्कल सम्मेलनी के सलाहकार सदस्य मीनाक्षी पटनायक मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे. विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजा सिंह देव उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-an-elderly-person-crossing-the-road-was-hit-by-an-unknown-vehicle-dies/">सरायकेला

: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि उड़िया भाषा संरक्षण की दिशा में उत्कल सम्मेलनी का प्रयास बहुत ही अच्छा है. सम्मेलनी द्वारा उड़िया भाषा के संरक्षण सहित भाषा एवं संस्कृति को विकसित करने का भी निरंतर प्रयास जारी है. अन्य वक्ताओं ने भी उड़िया भाषा एवं संस्कृति संरक्षण को लेकर सम्मेलनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-bonus-talks-in-committee-meeting-of-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी बैठक में बोनस वार्ता पर हुई चर्चा

छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कार्यक्रम का संचालन कर रहे उत्कल सम्मेलनी के जिला पर्यवेक्षक सुशील सारंगी ने कहा कि हमारी टीम भाषा तथा संस्कृति की संरक्षण को लेकर पूरी तरह से तैयार है. किसी प्रकार की परेशानी हो तो वे सीधे उत्कल सम्मेलनी टीम को संपर्क करें. कार्यक्रम में उत्कल सम्मेलनी के प्रखंड अध्यक्ष सुदीप पटनायक, उपाध्यक्ष चिरंजीवी महापात्र, सचिव राजा ज्योतिषी, परशुराम कबि, काशीनाथ कर, चंद्रशेखर कर, रीता रानी नंद एवं दुखु राम साहू द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र, डायरी एवं कलम देकर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही