Search

 
 
 

सरायकेला : विभिन्न खेल संगठन खेल महाकुंभ कराने के लिए मिलेंगे डीसी से

 
Seraikela/Kharsawan : सरायकेला- खरसावां जिला ओलंपिक एसोसिएशन की बैठक एक होटल में अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिले के विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में जिला में खेल गतिविधियों के संचालन के लिए विस्तृत चर्चा की गई. विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न खेल संगठन उपायुक्त से मिलकर जिले में खेल महाकुंभ आयोजित करने का अनुरोध करेगा. सभी संघों के समन्वय से जिला ओलिंपिक संघ जिले में खेल उपलब्धियों से संबंधित एक स्मारिका का प्रकाशन करेगा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-robbed-of-a-woman-returning-home-from-the-market-miscreants-riding-bikes-committed-the-incident/">बोकारो

: बाजार से घर लौट रही महिला से छिनतई, बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
बैठक में स्मारिका प्रकाशन समिति का गठन किया गया. डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार के नेतृत्व में गठित इस कमेटी में झारखंड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष आरके वर्मा, स्वीमिंग संघ के पिनाकी रंजन, खो-खो के सुधीर चौधरी और जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल को शामिल किया गया. बैठक का संचालन संघ के सचिव सिकंदर महतो ने किया. इस दौरान झारखंड खो-खो संघ के सचिव अखिलेश्वर प्रसाद, गणेश चंद्र कालिंदी, योगा के सपन कुमार साहू, अवधेश कुमार, विशाल कुमार सोय, विष्णु सिंह, विनोद कुमार सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, गणेश चौबे, आकाश कुमार दास, दिलीप कुमार गुप्ता सहित विभिन्न खेल संघ के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही