Search

 
 
 

सरायकेला : स्लम क्षेत्र में कानून की जानकारी देकर ग्रामीणों को किया जा रहा जागरुक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मोबाईल वैन ने गुरुवार को राजनगर प्रखंड अंतर्गत रानीगंज एवं टांगरानी गांव में जागरूकता अभियान चलाया. इसके जरिए आम जनों को कानूनी एवं सरकारी जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. ग्रामीणों के बीच नालसा एवं डालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी देते हुए कानूनी जानकारी से संबंधित संक्षिप्त पुस्तकों का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-farmers-are-hurt-due-to-double-whammy-of-nature-paddy-crop-is-getting-spoiled/">सरायकेला

: प्रकृति की दोहरी मार से आहत हैं किसान, धान की फसल हो रही खराब
प्राधिकार के सचिव कुमार क्रांति प्रसाद ने ग्रामीणों से कहा कि महिला एवं बाल प्रताड़ना, श्रम विभाग से सम्बंधित समस्या या सरकारी योजनाओं को प्राप्त करने में समस्या होने पर डीएलएसए कार्यालय या स्थानीय पीएलवी से संपर्क कर सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. इस अवसर पर पैनल में अधिवक्ता सुशील कुमार, पीएलवी बिट्टू प्रजापति, सत्यनारायण महतो, अमर सुरीन व भगतु मार्डी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही