Search

 
 
 

सरायकेला : ग्रामसभा में ग्रामीणों ने फेकल स्लज मैनेजमेंट योजना का किया विरोध

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला प्रखंड अन्तर्गत इटाकुदर पंचायत भवन में बुधवार को ग्राम प्रधान गोने गोड़सोरा के अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई. यह ग्राम सभा सरायकेला अंचल कार्यालय द्वारा ईटाकुदर मौजा के खाता संख्या 177, प्लॉट संख्या 139 में कुल 1.50 एकड़ जमीन पर नगर विकास विभाग द्वारा प्रस्तावित फेकल स्लज मैनेजमेंट (Feacal sludge management) क्रियान्वयन के प्रस्ताव पर ग्राम सभा की सहमति हेतु भेजे गए पत्र के आलोक में किया गया था. ग्राम प्रधान ने सभी के उपस्थिति में अंचल कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र को पढ़ कर सुनाया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-college-won-the-first-match-of-the-inter-college-womens-football-tournament/">चाईबासा

: इंटर कॉलेज महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का पहला मैच टाटा कॉलेज ने जीता
ग्राम सभा मे उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त प्रस्ताव को सुनने के बाद असहमति जताते हुए नकार दिया. ग्रामीणों का कहना है कि कचरा प्रबंधन कहीं दूसरे खाली स्थान पर भी किया जा सकता है. यह स्थान घनी आबादी के बीच होने के कारण उक्त कार्य के लिये उपयुक्त नहीं है. ग्राम सभा मे वार्ड मेंबर सेलाई कुरली एवं वार्ड मेंबर जीतमुनि बानरा सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही