Search

 
 
 

सरायकेला :  पत्थर क्रशर संचालक की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण, क्रशर बंद कराने की बना रहे हैं रणनीति

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : सरायकेला-चाईबासा मुख्य सड़क पर जिला खनन कार्यालय से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर टंगरानी सरकारी स्कूल के निकट के पत्थर क्रशर संचालक की मनमानी से ग्रामीण त्रस्त है. ग्रामीण अब क्रशर को स्थायी रूप से बन्द कराने की रणनीति बना रहे हैं. यह क्रशर पठानमारा पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आता है. ग्रामीण क्रशर से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को लेकर अपने ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और मुखिया को अवगत कराते हुए क्रशर बन्द कराने में सहयोग देने  पर जोर दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों के समस्या को जायज करार देते हुए उनकी इस लड़ाई में सभी साथ देने को सहमत  हैं. इसके लिए गांव-गांव में बैठक और जनसम्पर्क तेजी से चल रहा है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-tribal-welfare-childrens-hostel-of-knj-high-school-is-closed-for-three-years/">चाकुलिया

: तीन सालों से बंद है केएनजे हाई स्कूल का आदिवासी कल्याण बाल छात्रावास

क्रशर स्थल पर कल होगा सभी का महाजुटान

  कुछ ग्रामीण एवं ग्राम प्रधानों के अनुसार क्रशर संचालक को किसी की कोई समस्या से लेना देना नहीं होता है. क्रशर संचालक सावधानी बरतने की बात कहने जाने पर ध्यान नही देता है. अधिक जोर देने पर रंगदारी मामले में फंसाने तक की धमकी भी मिलती है. इसलिये पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधानों को साथ लेकर शुक्रवार 22 जुलाई को सामूहिक रूप से दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीणों का  महजुटान होगा. जिला परिषद अध्यक्ष को भी बुलाने की तैयारी हो रही है. ताकि निरन्तर होने वाली समस्या का सही एवं ठोस समाधान किया जा सके. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-samir-mahanti-inspected-manohar-lal-plus-two-high-school/">चाकुलिया

: विधायक समीर महंती ने किया मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल का निरीक्षण

क्रशर संचालन से ग्रामीणों के समक्ष क्या है समस्याएं

[caption id="attachment_364453" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/mashin2-1.jpg"

alt="" width="600" height="407" /> जनसम्पर्क बैठक करते ग्राम प्रधान, ग्रामीण एवं प्रतिनिधि.[/caption] ग्रामीणों के अनुसार मुख्य सड़क एवं सरकारी विद्यालय के निकट क्रशर स्थापित है. निरन्तर होने वाले तेज गड़गड़ाहट से बच्चों की पढ़ाई में ध्यान भटक रहा है. क्रशर से उड़ने वाले डस्ट के गुबार हवा के रुख के साथ अगल-बगल के गांव और मुख्य सड़क तक पहुंचती है. जो कि राह चलते लोगों और ग्रामीणों के आंखों के लिये परेशानी उत्पन्न कर रही है. अगल-बगल के खेतों की उपजाऊ शक्ति भी उड़ते एवं पानी के साथ बह कर डस्ट से नष्ट हो रही ह.। पत्थर उत्खनन के लिये निरन्तर शक्तिशाली डायनामाइट का उपयोग किया जाता है. डायनामाइट विष्फोट से भूकम्प जैसी कम्पन का अहसास अगल बगल के गांव वालों को होता है. बरसात के समय ऐसे विस्फोटों से घरों के दीवार ढहने का अंदेशा बना रहता  है. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mla-samir-mahanti-inspected-manohar-lal-plus-two-high-school/">चाकुलिया

: विधायक समीर महंती ने किया मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल का निरीक्षण

प्रशासनिक पदाधिकारी और सरकार को भेजा जाएगा ज्ञापन

ग्रामीणों  उपायुक्त, जिला खनन पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधीक्षक और उचित माध्यम से महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को भी सामूहिक हस्ताक्षरित ज्ञापन भेजने की तैयारी कर रहे है. इसमे ग्राम प्रधान एवं प्रतिनिधियों से भी अनुशंसा कराया जाएगा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही