Search

 
 
 

सरायकेला : वर्षा को लेकर ग्रामीणों ने की “आषाढ़ बोंगा” की पूजा

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : अब तक पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण सम्भावित सुखाड़ एवं अकाल के संकट से बचने हेतु ग्रामीण क्षेत्र में आस्था के अनुसार पूजा अर्चना कर देवताओं को मनाने का कार्य किया जा रहा है. इसी कड़ी में रविवार को सरायकेला थाना अंतर्गत नमाडीह गांव के जहेरा स्थान पर देवां हुडिंग बोयो सुरेन एवं उप दिउरि (पुजारी) जल महतो ने विधिवत आषाढ़ बोंगा किया. यह पूजा पूरे झारखंड में सुखाड़ को देखते हुए फसलों की रक्षा हेतु वर्षा कराने के लिए की गई. सिंह बोंगा से जहेरा स्थान में पुजारी ने बारिश के लिए गुहार लगाई. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-624-patients-were-treated-in-free-health-camp/">बहरागोड़ा

: निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 624 मरीजों का हुआ इलाज

बकरे एवं मुर्गों की चढ़ाई गई बलि

ग्रामीणों के अनुसार हमारे पूर्वजों को और हमारे कुल देवताओं को पूजा के माध्यम से आह्वान किया गया कि इस बार अधिक से अधिक वर्षा करें ताकि हमलोग को फसल प्राप्त हो. सामूहिक रूप से बकरे एवं मुर्गों की बलि चढ़ाकर पूजा की गई. नियम के तहत सामूहिक रूप से पूजा स्थल के अगल बगल सामूहिक रूप से प्रसाद सेवन किया गया. इस अवसर पर विष्णु बानरा, हरसिंह बानरा, मरांग बोयो, राजाराम हेम्ब्रम, पीयू हेम्ब्रम, सुरू बानरा, सूरज बानरा, अनुज बानरा, दुर्गा समाड़, हजरत सुरेन, सोना हांसदा, लालमोहन हांसदा, सोमा हेम्ब्रम एवं डॉक्टर सुरेन सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही