Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : जिला मुख्यालय में दो सप्ताह से नहीं हुआ साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम

Seraikela (Bhagya sagar singh) : विगत दो सप्ताह से समाहरणालय (जिला मुख्यालय) में साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन कतिपय कारणों से नहीं किया जा सका है. इसे लेकर जिले के वैसे लोगों में मायूसी है जो उक्त कार्यक्रम के माध्यम अपनी विविध समस्याओं का त्वरित समाधान करने की उम्मीद रखे हुए थे. अनेक लोग जानकारी के अभाव में समाहरणालय तक आकर वापस भी लौटने लगे हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-co-ram-naresh-sonis-last-rites-were-performed-at-maubhandar-muktidham/">घाटशिला

: सीओ राम नरेश सोनी का मऊभंडार मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार

मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होता है कार्यक्रम

वैसे जिले के उपायुक्त द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कक्ष में निरंतर साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. प्रत्येक सप्ताह मंगलवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाले यह जनता मिलन कार्यक्रम में औसतन 50 फरियादी अवश्य पहुंचा करते थे. कार्यक्रम के तहत उनके विविध लंम्बित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाता था. जो समस्याएं त्वरित समाधान योग्य नहीं होते थे उनके समाधान हेतु सम्बन्धित विभाग प्रमुख को निर्देशित किया जाता था. जिला जन सम्पर्क विभाग से मिली जानकारी अनुसार अगले सप्ताह से जनता मिलन कार्यक्रम पूर्ववत प्रारम्भ किये जायेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही