Search

 
 
 

सरायकेला : जंगली हाथी ने पलाशडीह में तीन मकानों को किया ध्वस्त

ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के कारण शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.
 

Dilip Kumar

Chandil : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन जंगली हाथी किसी ना किसी क्षेत्र में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. रविवार की रात भी जंगली हाथियों ने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराया. जंगली हाथी ने रविवार की देर रात करीब ढाई बजे कुकडू प्रखंड के पलाशडीह में धावा बोलकर तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया. इनमें गांव के श्याम चांद महतो के दो और रवि महतो का एक मकान शामिल है.

मकान ध्वस्त होने से अंदर रखे सामान को काफी नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि जंगहाथी कुमारी के बनगड़ा में अपना डेरा डाले हुए है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगली हाथियों के कारण शाम ढलने के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही