Search

 
 
 

सरायकेला : ट्रैक्टर पलटने से दब कर मजदूर की मौत

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला थाना अन्तर्गत मुड़िया गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत के खड्ढे़ में पलट गया. ट्रैक्टर के पलटने से उसके नीचे दब कर एक मजदूर विकास कालिंदी की मौत हो गयी. मृतक मजदूर लगभग 22 वर्ष का था एवं नजदीकी गांव चंद्रपुर का रहने वाला था. स्थानीय मुखिया की उपस्थिति में ट्रैक्टर मालिक एवं मृतक के परिजनों के मध्य वार्ता हुई जिसमें ट्रैक्टर मालिक द्वारा मुआवजा के तौर पर मृतक के आश्रितों को डेढ़ लाख रुपये एवं अंतिम संस्कार का खर्चा देने पर सहमति बनी.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-divisional-level-subroto-cup-football-match-will-be-organized-from-august-1-to-4/">जमशेदपुर

: एक से चार अगस्त के बीच प्रमंडलस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल मैच का होगा आयोजन

असंतुलित होकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर मुड़िया के मोहम्मद आसिफ का है. ट्रैक्टर में गोबर लेकर केनाल मेड की सड़क से खेत जा रहा था. ट्रैक्टर में चालक के साथ दो मजदूर थे. वापसी के समय खाली ट्रैक्टर असंतुलित होकर खेत के गड्ढे में जा गिरा. उसी समय मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गया था. स्थानीय लोगों ने उसे काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलने पर सरायकेला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है एवं शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही