Search

 
 
 

सरायकेला : जगन्नाथपुर में आयोजित मानसा पूजा में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई, की पूजा-अर्चना

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप के जगन्नाथपुर आयोजित पांच दिवसीय मनसा पूजा का शुभारम्भ गुरुवार को घटवारी के साथ हुआ. रात के समय जागरण का आयोजन हुआ जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. दूसरे दिन शुक्रवार को बली पुजन के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया. यहां खरसावां विधायक दशरथ गागराई भी देवी माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचे. देवी की पूजा के पश्चात पूजा कमेटी के सदस्यों एवं ग्रामीणों से उन्होंने बातचीत की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-rajni-celebrates-13th-birthday-by-cutting-a-15-pound-cake-in-dalma/">चांडिल

: दो चरणों में होने वाले ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी पूरी
उन्होंने कहा कि देवी मनसा शक्ति की प्रतीक है, वे अपने भक्तों की सभी संकटों से सुरक्षा प्रदान करती हैं. पूरे क्षेत्र के लोगों की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना उन्होंने देवी माता से की. पूजा के सफल आयोजन में जहरलाल प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, यशवंत प्रधान, संजय प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, शेखर प्रधान, शिवा मंडल, रासु प्रधान, दीपक प्रधान समेत समस्त ग्रामीण भक्त जनों की सक्रिय भूमि​का है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही