Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : व्यवहार न्यायालय में योग शिविर का किया गया आयोजन

Advertisement
Advertisement
Seraikela : स्थानीय व्यवहार न्यायालय सरायकेला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को योग शिविर का आयोजन किया गया. उच्च न्यायालय, झारखंड व डालसा, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विजय कुमार के मार्गदर्शन में योग कराया गया. लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम न्यायिक पदाधिकारी, न्यायालय के कर्मचारी, नेहरू युवा केन्द्र के कार्यकर्ता, संत कबीर सेवा संस्थान के योग गुरुओं ने योगा किया. योग का कार्यक्रम सुबह सात बजे से आठ बजे तक चला. इस दौरान योगा शिक्षक दिग्विजय भारत द्वारा लोगों को योग के विभिन्न मुद्राओं को बताया गया. साथ ही स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग को काफी असरदार है करार दिया. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/grand-yoga-festival-organized-in-khunti-union-tribal-minister-arjun-munda-attended/">खूंटी

में भव्य योग महोत्सव का आयोजन, केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल

स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार

मौके पर पीडीजेए विजय कुमार ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा है, जिसे सदियों से कई बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जा रहा है. भारत के साथ आज पूरी दुनिया योग की ताकत को समझ गई है. योग हमारी संस्कृति और जड़ों से जुड़ा हुआ है, इसलिए स्वस्थ और खुशहाल बनने के लिए योग काफी असरदार होता है. वहीं, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रान्ति प्रसाद ने कहा कि इस बार योग दिवस की थीम ‘मानवता के लिए योग` रखी गई है. यह थीम दुनिया पर कोरोना के असर को देखते हुए रखी गई है. कोरोना के चलते लोगों को चिंता, अवसाद जैसी मनोवैज्ञानिक और मानसिक समस्याओं का सामना भी करना पड़ा जो इस समय मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-police-recovered-1075-stones-39-fired-bullets-and-110-pairs-of-slippers-and-shoes-and-gave-seizure-list-in-court/">रांची

हिंसा : पुलिस ने 1075 पत्थर, 39 फायर की गई बुलेट व 110 जोड़ी चप्पल-जूते बरामद कर कोर्ट में दी जब्ती सूची

सभी विधिक सहायता केंद्र में योग कार्यक्रम आयोजित

क्रान्ति प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विधिक सहायता केंद्र में भी डालसा के पीएलवी, पैनल अधिवक्ताओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजकमल मिश्रा,जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित शेखर, कंकण पट्टादार, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकार सुश्री कवितांजली टोप्पो, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुशील पिंगुआ, प्रभारी न्यायाधीश अमित आकाश सिन्हा समेत तमाम, कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : केंद्रीय">https://lagatar.in/ips-prashant-anand-to-go-on-central-deputation-police-headquarters-disbanded/">केंद्रीय

प्रतिनियुक्ति पर जायेंगे IPS प्रशांत आनंद, पुलिस मुख्यालय ने किया विरमित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही