Search

 
 
 

सरायकेला: योग स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जीने का मंत्र- मनोज चौधरी

 
Seraikela:  स्थानीय बिरसा स्टेडियम में पतंजलि योगपीठ के जिला प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया और लोगों को स्वस्थ रहने के गुर सिखाए गए. श्री चौधरी ने इस मौके पर कहा कि कहा कि क्षेत्र में धारा 144 लगने के कारण व्यापक रूप से योग दिवस का उत्सव नहीं मनाया जा सका. सांकेतिक तौर पर सादगी से बिरसा मुंडा स्टेडियम में योग दिवस मनाया गया. योग शिक्षक द्वारा प्राणायाम भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व सूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-there-is-no-net-facility-in-mgm-hospital-since-5-days-manual-work-is-going-on/">जमशेदपुर:

 एमजीएम अस्पताल में 5 दिनों से नेट की सुविधा नहीं, काम हो रहा मैनुवल

योग से मन और शरीर दोनों स्‍वस्‍थ रहते हैं

श्री चौधरी ने बताया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुनियाभर के 180 देशों में `अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस` मनाया जा रहा है. इस खास दिवस के माध्यम से लोगों को योग की अहमियत के बारे आकर्षित किया जाता है. योग आपको सेहतमंद रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाने में मदद करता है. योग स्वस्थ एवं तनाव मुक्त जीवन जीने का मंत्र है.

एक दूसरे को योग से जुड़े कुछ संदेश भेजें

उन्‍होंने लोगों से निवेदन किया कि `इंटरनेशनल योगा डे`  पर एक दूसरे को योग से जुड़े कुछ संदेश भेजें और उन्‍हें योग को अपने जीवन में शामिल करने के लिए प्रोत्‍साहित करें. इस अवसर पर उमानंद सामल, दिनेश अग्रवाल, तुषार कांत दुबे, रूपक महापात्र, सब इंस्पेक्टर, एसटी/एसई प्रभारी, टाउन इंचार्ज, रीडर बाबू, सत्य किकंर साहू व सूरज कुमार साहू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nehru-yuva-kendra-organized-yuva-yoga-camp-at-mango-gandhi-ghat/">जमशेदपुर

: मानगो गांधी घाट पर नेहरू युवा केन्द्र ने किया युवा योग शिविर का आयोजन 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही