Search

 
 
 

सरायकेला : आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत भवन परिसर में बुधवार को शिविर का शुभारंभ किया गया. शिविर में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनोपयोगी विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को ऑन स्पाॅट उपलब्ध कराया गया. इसके लिए विभागीय पदाधिकारी और कर्मचारी तत्पर रहे. पंचायत सेवक, स्वयंसेवक, मनरेगा मेट भी सक्रिय रहे. जो आवेदन लिखने या सम्बन्धित फॉर्म भरने में असमर्थ थे उनके सहयोग हेतु प्रखंड व पंचायत स्तर पर सहयोगी और वॉलेंटियर्स की व्यवस्था की गई थी. आवेदन प्रस्तुत करने वाले लाभुकों को तत्काल पेंशन की स्वीकृति करते हुए उन्हें पेंशन स्वीकृति पत्र दिया गया. शिविर में ही नए राशन कार्ड के लाभुकों का आवेदन लेकर उसे अग्रसारित करने और नया राशन कार्ड बनाने का कार्य किया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-your-plan-in-hudangda-your-government-organized-program-at-your-door/">बंदगांव

: हुडंगदा में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

अलग-अलग पंचायतों में लगेगा शिविर

राज्य सरकार की अति महत्वकांक्षी योजना सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्राप्त हुए 36 आवेदन कार्रवाई के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय को भेज गया. शिविर में विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सरकार के बैनर लगाए गए और पंपलेट का भी वितरण किया गया. श्रम विभाग से 2 मृतकों के आश्रितों को 1,10,000 प्रति व्यक्ति की सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को नुवागांव पंचायत भवन एवं 17 अक्टूबर को गोविंदपुर पंचायत भवन में कैंप का आयोजन किया जाना है. जो लाभुक वंचित रह गए हैं वे वहां भी योजना का लाभ ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bit-team-leaves-for-banaras-to-participate-in-bhu-sports/">धनबाद

: बीएचयू खेलकूद में भाग लेने बीआईटी की टीम बनारस रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही