Search

 
 
 

सरायकेला : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार शिविर में आये 1008 आवेदन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के नुआगांव पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में 1008 आवेदन प्राप्त हुए. कुल प्राप्त आवेदन में से 728 का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि लोगों को बैनर-पोस्टर, पंपलेट तथा लोक कला मंच के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी. शून्य से 5 वर्ष तक के बच्चों का मुफ्त आधार इनरोलमेंट भी किया गया. शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, पशुपालन विभाग की योजना एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित ज्यादा आवेदन आये थे. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-measurement-of-land-started-for-the-construction-of-tribal-university-in-handaljuri/">गालूडीह

: हेंदलजुरी में जनजातीय विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर जमीन की मापी शुरू

सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत दी गई सहायता राशि

श्रम विभाग द्वारा कालापाथर ग्राम निवासी मुक्ता सोए को उनके पति की मृत्यु उपरांत बतौर सहायता राशि 1,10,000 का चेक उपलब्ध कराया गया. हड़िया-दारु का कारोबार करने वाली महिलाओं को मुख्यधारा में शामिल करने हेतु फूलो-झानो आशीर्वाद योजना से आच्छादित किया गया. इसके तहत सुनीता देवी, शुरू सोय को 30,000-30,000 रुपये तथा चांदमणि सरदार को 50,000 की राशि उपलब्ध कराई गई. सामुदायिक सुरक्षा कोष के तहत नुआगांव आजीविका महिला ग्राम संगठन को जेएसएलपीएस द्वारा एक लाख की राशि उपलब्ध कराई गई. शिविर में प्रखंड के नोडल पदाधिकारी, वरीय पदाधिकारी सहित विभागीय अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड प्रमुख, 20 सूत्री उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही