Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला: ढाई किलो अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, मिला नक्‍सली कनेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Seraikela: सरायकेला-खरसावां पुलिस ने ढाई किलो अफीम के साथ एक युवक डेनियर नाग (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया है. कुचाई के मुटुगोड़ा के इस युवक का तार नक्‍सलियों से भी जुड़ा हुआ है. एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है. एसपी आनंद प्रकाश ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि जिला पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध अफीम को मोटरसाइकिल से लाकर किसी बाहरी व्यक्ति को बेचा जा रहा है. साथ ही नक्सली तत्वों द्वारा इलाके में अफीम की खरीद बिक्री की जा रही है. प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी अभियान पुरुषोत्तम कुमार भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-demand-letter-submitted-to-vc-regarding-teacher-reinstatement-and-session-delay-problem-in-colleges-of-kolhan-university/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के कॉलेजों में शिक्षक बहाली और सत्र विलंब समस्या को लेकर वीसी को सौंपा मांगपत्र

दलभंगा ओपी के सामने खदेड़कर पकड़ा

सूचना के आधार पर आज शुक्रवार को सीआरपीएफ एवं जिला पुलिस द्वारा दलभंगा ओपी के सामने नाका लगाया गया व वाहनों की चेकिंग शुरू की गई. नाका ड्यूटी पर  सीआरपीएफ के 157 कंपनी के पदाधिकारी सहित दलभंगा ओपी के पुलिस पदाधिकारी व जवान उपस्थित थे. एसपी ने बताया की नाका ड्यूटी के दौरान बाइक सवार एक युवक पुलिस को देख कर भागने लगा. पुलिस ने खदेड़ कर युवक को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके बैग से ढाई किलोग्राम अफीम बरामद किया गया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अफीम व बाइक को जब्त कर लिया है.

बंगाल बेचने ले जा रहा था अफीम

गिरफ्तार युवक ने बताया कि वह अफीम को बंगाल बेचने ले जा रहा था और  पहले भी उसका नक्सलियों के साथ संबंध रहा है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार युवक नक्सलियों को लॉजिस्टिक सप्‍लाई का काम करता था तथा अफीम के धंधे से नक्सलियों को अवैध फंडिंग भी मिल रही है. एसपी ने बताया की मामले पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-district-congress-sought-permission-from-the-government-to-take-out-procession-on-sarhul-and-ramnavami/">चाईबासा

: जिला कांग्रेस ने सरहुल और रामनवमी पर सरकार से शोभायात्रा निकलने की मांगी अनुमति

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही