Search

 
 
 

सरायकेलाः राजनगर थाना के समीप टैंकर के धक्के से युवक की मौत

युवक थाना के समीप सड़क पार कर रहा था. तभी जमशेदपुर की ओर से आ रहे डीजल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. थाना प्रभारी चंचल कुमार ने पीछा कर तेलाई के समीप टैंकर को पकड़ लिया.
 

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार ने डीजल टैंकर ने सड़क पार कर रहे युवक को रौंद दिया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृत युवक थाना क्षेत्र के जामडीह गांव का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक थाना के समीप सड़क पार कर रहा था. तभी जमशेदपुर की ओर से आ रहे डीजल टैंकर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया.

 

 हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया. चालक टैंकर लेकर चाईबासा की ओर भागने लगा. सूचना मिलते ही राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने पीछा कर तेलाई के समीप टैंकर को पकड़ लिया. पुलिस वाहन को जब्त कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही