Search

 
 
 

सरायकेला : मुर्गामहादेव जा रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, एक घायल

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : राजनगर थाना अंतर्गत हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच 220 पर दुर्घटनाओं के कारण डेंजर जॉन बने लेकड़ाकोचा मोड़ पर बस की चपेट में आने से बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बाइक पर सवार दो युवक मुर्गा महादेव जा रहे थे. सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गयी है तथा दूसरा जख्मी हो गया. मृतक पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना अंतर्गत गिद्दी झोपड़ी का रहने वाला था. मृतक का नाम दुखी मार्डी है तथा उसकी उम्र 25 वर्षी है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-anganwadi-worker-assistant-will-picket-at-the-block-headquarters-demanding-arrears-of-honorarium/">चाईबासा

: बकाये मानदेय की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में धरना देंगी आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका

तेज रफ्तार से आ रही बस की चपेट में आने से हुई घटना

उसी बस्ती का रहने वाला युवक गणेश केशरी को हल्की चोटें लगी है. घटना रविवार अपराह्न लगभग 2:30 बजे की है. घायल गणेश केशरी के अनुसार वह बाइक चला रहा था. बाइक की गति सामान्य थी. राजनगर थाना क्षेत्र के लेकड़ाकोचा मोड़ पर चाईबासा की ओर से तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस सिंह ट्रेवल्स के चपेट में इनकी बाइक आ गयी. बस का बॉडी बाइक के हैंडल पर लग गया जिससे दोनों अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े तथा दुखी मार्डी के ऊपर से बस का चक्का चढ़ गया, जबकि वह छिटककर बाहर की तरफ गिरा था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-church-father-molested-woman-in-ulidih/">जमशेदपुर:

उलीडीह में चर्च के फादर ने की महिला से छेड़खानी

दुखी मार्डी को जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित किया

घटना के बाद तुरन्त 108 एम्बुलेंस से इन्हें राजनगर सीएचसी लाया गया. सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने जांच के बाद दुखी मार्डी को मृत घोषित कर दिया. घायल युवक से जानकारी लेकर मामला दर्ज करते हुए पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दिया गया. शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही है. घटना के बाद चालक बस लेकर भाग रहा था कि उसे कोवाली थाना क्षेत्र में लोगों ने पकड़ा. बताया गया कि यह बस बहरागोड़ा से चक्रधरपुर चलती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही