Search

 
 
 

सरायकेला : पीएनबी आरसेटी में कॉस्ट्यूम ज्वेलरी प्रशिक्षण का हुआ शुभारम्भ

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सरायकेला में कॉस्ट्यूम-ज्वेलरी उद्यमियों का 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ यूको बैंक के शाखा प्रबंधक सुनीता टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद वे अपना उद्यम प्रारम्भ करने हेतु बैंक आकर ऋण ले सकते हैं. ताकि वे उद्यम स्थापित कर रोजगार प्राप्त करते हुए आत्मनिर्भर बन सकें. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-committee-constituted-for-the-protection-and-maintenance-of-radhakrishna-temple/">सरायकेला

: राधाकृष्ण मंदिर के संरक्षण व रख रखाव को लेकर समिति गठित
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक निशा रानी कीड़ों ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जीवन जीने के तरीकों के संबंध में भी सिखाया जाएगा. इसके साथ ही आप अपने संस्थान को किस प्रकार चलाएंगे इसकी भी जानकारियां दी जाएंगी. इस अवसर पर संस्थान के शैलेंद्र गोप, गोविंद कुमार राय , इंद्रजीत केवट, द्रोपदी महतो एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही