Search

 
 
 

सरायकेला का नन्हा जगन्नाथ महतो बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड से सम्मानित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सरायकेला स्थित प्राथमिक विद्यालय संजय के छात्र जगन्नाथ महतो को पूरे झारखंड स्तर पर बेस्ट स्टूडेंट ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया है. जगन्नाथ स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र है. झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से आयोजित संविधान सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बागक वर्ग में जगन्नाथ का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है. [caption id="attachment_537882" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Jagannath-2.jpeg"

alt="" width="600" height="293" /> अतिथियों के साथ छात्र जगन्नाथ महतो.[/caption] इसे भी पढ़ें : जनवरी">https://lagatar.in/heat-breaks-record-in-january-maximum-temperature-of-ranchi-8-degree-celsius-above-normal/">जनवरी

में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा
उसके इस प्रदर्शन के लिए परियोजना की ओर से जगन्नाथ को बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड प्रदान किया गया. गणतंत्र दिवस के अवसर पर पिछले 26 जनवरी को झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने जगन्नाथ को बेस्ट स्टूडेंट ट्रॉफी प्रदान की. साथ ही जस्टिस सिंह समेत उपस्थित गणमान्य लोगों ने जगन्नाथ के उज्जवल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही