Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोहरदगा: सेरेंगहातू की राहत बनी डीएलएड में कॉलेज टॉपर

Lohardaga: अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन टिको कुरू की डीएलएड सत्र 2022-24 की प्रशिक्षु राहत परवीन टॉपर बनी. राहत  झारखंड अधिविद् परिषद द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में राज्य के लगभग सत्तर कॉलेज के लगभग सात सौ प्रशिक्षुओं में अविराम की न केवल महाविद्यालय में अपितु दक्षिणी छोटानागपुर में शीर्ष पर रही. कॉलेज के अठान्न्बे प्रशिक्षु फर्स्ट डिवीजन डिक्टिंक्शन के साथ रहे. इसमें प्रथम स्थान राहत का, द्वितीय से दस तक प्रियंका, प्रियंका टोप्पो, सना, रजनी, श्रवण, स्नेहा, रौनक, नेहा, रिचा रहीं. राहत  लोहरदगा के सेरेंगहातू की निवासी हैं. इनके पिता एशाक माता सुमन कुजूर हैं. अविराम के प्रशिक्षु प्रतिवर्ष राज्य के टॉपर्स में स्थान पाते हैं जो लोहरदगा जिले के लिए गौरव की बात है. सचिव इंद्रजीत कुमार ने प्रशिक्षु समेत सभी स्टाफ को बधाई दी. कहा कि ऐसे ही निरंतर प्रतिभाओं को निखारना है और जिले का नाम शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनाना है. बीएड में भी अविराम के प्रशिक्षु रांची विश्वविद्यालय में सदैव शीर्ष पर रहते हैं. जबकि महाविद्यालय जनजाति बहुल ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है. परंतु कभी शिक्षा की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया गया. विश्व पटल पर प्रसिद्ध हस्तियां महाविद्यालय में बुलाई जाती हैं. जिससे प्रशिक्षुओं का समग्र विकास हो सके. शिक्षा जगत में नवीन परिवर्तनों आयामों से परिचय प्राप्त कर सकें. प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि राहत पढ़ाई के साथ साथ अन्य क्रियाकलापों में भी सक्रिय रूप से सहभाग करती थीं. मौके पर ममता, पवन, पंकज, आफताब, रेणुका, शशि, चिनिबास, कुंदन, मनु आदि सभी द्वारा बधाई दी गई. यहां पर राहत को सचिव अविराम इंद्रजीत कुमार द्वारा बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात सभी प्राध्यापको ने मिठाई खिलाई और राहत ने वर्तमान प्रशिक्षुओं से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें कैसे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए जाए की चर्चा की. अपनी सफलता का श्रेय महाविद्यालय के सचिव, प्राचार्य तथा प्राध्यापकों और अपने माता पिता को दिया. इसे भी पढ़ें - चिन्मय">https://lagatar.in/chinmoy-krishna-dass-lawyer-raman-roy-attacked-admitted-in-icu/">चिन्मय

कृष्ण दास के वकील रमन रॉय पर जानलेवा हमला, ICU में भर्ती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही