Search

 
 
 

सर्जियो गोर का लेह दौरा, दलाई लामा से मिलेंगे, चीन को कूटनीतिक संदेश

National News  :  अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज गुरुवार को लद्दाख के लेह पहुंचे. सर्जियो गोर दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत भी हैं.
 
सर्जियो गोर का लेह पहुंचे

National News  :  अमेरिका के भारत में राजदूत सर्जियो गोर जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज गुरुवार को लद्दाख के लेह पहुंचे. सर्जियो गोर दक्षिण-मध्य एशिया के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत भी हैं.

 

राजनीतिक हलकों में सर्जियो गोर का सीमावर्ती इलाकों का दौरा काफी अहम करार दिया जा रहा है,  उनका लेह दौरा चीन के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है. अहम बात यह है कि गलवान झड़प के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का लद्दाख का पहला दौरा है. अमेरिकी राजदूत ने अपने लेह दौरे से चीन को  कूटनीतिक संदेश दिया है. 

 

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

कल बुधवार को उन्होंने जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था.यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर  अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी. यह सीधा पाकिस्तान को संदेश था कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. 

 

खबर है कि श्री गोर आज लेह के शेवतसेल टीचिंग ग्राउंड में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा से मिलेंगे. उनके साथ बैठक करेंगे.  जानकारों का कहना है कि चीन की इस मुलाकात पर नजर रहेगी.

 

चीन दलाई लामा को एक राजनीतिक व्यक्तित्व मानता है. चीन विदेशी सरकारों के साथ उनकी आधिकारिक बातचीत का  विरोध करता है. चीन के अनुसार यह उसके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है.  

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें. 
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही