नेटफ्लिक्स इंस्टा पोस्ट
18 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए इस नई सीरीज की घोषणा की है. शेयर किए पोस्टर में सुकेश चंद्रशेखर का फर्स्ट लुक देखने को मिला है. हालांकि, सीरीज में सुकेश की भूमिका कौन निभाएगा, इस बारे में मेकर्स ने अभी कोई जानकारी साझा नहीं की है.
सीरीज की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ गई है. कई लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आएंगी और उनके साथ सुकेश के कथित रिश्ते से जुड़े पहलुओं को किस तरह दिखाया जाएगा.
कौन है सुकेश चंद्रशेखर
सुकेश चंद्रशेखर देश के चर्चित ठगी मामलों में से एक का मुख्य आरोपी है. उस पर धोखाधड़ी, जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं. वह पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था और फिलहाल मंडोली जेल में है.
सुकेश का नाम उस समय काफी चर्चा में आया, जब जैकलीन फर्नांडिस के साथ उसकी कथित नजदीकियों की खबरें सामने आईं. आरोप लगे कि जेल में रहने के दौरान उसने जैकलीन को महंगे उपहार भेजे थे.