Shakeel Akhter/Manish Bhardwaj
Ranchi : बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के शेर, बाघ सहित अन्य मांसाहारी जानवरों के लिए प्रति दिन औसतन 1.5 क्विंटल मांस की आपूर्ति की जाती है. हालांकि किसी संस्था के पास भैंस का मांस बनाने का लाईसेंस नहीं है. रांची नगर निगम द्वारा इस काम के लिए जारी लाईसेंस की अवधि बहुत पहले समाप्त हो चुकी है. दूसरी बात यह कि बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांस सप्लाई करने के लिए टेंडर की अवधि भी समाप्त हो चुकी है. इसके बाद से तिकड़म लगा कर पुराने सप्लायर से ही मांस की खरीद की जा रही है.
नियमानुसार चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस का मांस सप्लाई करने के लिए वैध दस्तावेज का होना जरूरी है. यह प्रावधान इसलिए लागू किया गया है ताकि जानवरों के खाने के लिए इस्तेमाल किये जाने वाले मांस की गुणवत्ता सही रहे. चिड़ियाघर के जानवरों के लिए मांस सप्लाई करने वाले के पास Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) का लाईसेंस होना चाहिए. मांस की आपूर्ति के लिए FSSAI का रजिस्ट्रेशन लेने के बाद नगर निगम से भैंस को काटकर मांस तैयार करने के लिए लाईसेंस लेना पड़ता है.
रांची नगर निगम के सूत्रों के अनुसार फिलहाल निगम की ओर से भैंस का मांस तैयार करने के लिए किसी को लाईसेंस जारी नहीं किया गया है. पहले रांची नगर निगम से रांची के M/S Arsh and Elham Live Stock Exporters और नोएडा की कंपनी M/S Micro Transmission System के साथ बनाये गये Joint Venture को लाईसेंस जारी किया गया था. Joint Venture का पता बरियातु दर्ज है. लेकिन इन कंपनियों को दिया गया लाईसेंस की अवधि समाप्त हो चुका है. इसके बाद किसी को भी रांची नगर निगम की ओर लाईसेंस नहीं दिया गया है.
मांस खिलाने की औसत मात्रा
| Animal | Quantity | 
| C (Male) | 1 Kg/day | 
| Jackal (female) | 750 gram/day | 
| Tiger (Male) | 8Kg/day | 
| Tiger (Female) | 6Kg/day | 
| Lion (Male) | 6.75Kg/day | 
| Lion (Female) | 5Kg/day | 
| Leopard (Male) | 2.5Kg/day | 
| Leopard (Female) | 2Kg/day | 
बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में कई तरह के मांसाहारी जानवर हैं. इसमें Jackal (10), Wolf (2), Lion (2), Leopard (6), White Tiger (2), Bengal Tiger (5) सहित दूसरे जानवर शामिल हैं. इन जानवरों के लिए औसतन प्रति दिन 1.5 क्विंटल भैंस के मांस की आपूर्ति की जाती है. चिड़ियाघर में रखे जानवरों को मांस खिलाने का मापदंड Central Zoo Authority द्वारा निर्धारित किया गया है. इस निर्धारित मात्रा में जानवरों की उम्र और स्वास्थ्यक के हिसाब से बदलाव किया जाता है. मांसाहारी जानवरों को सप्ताह में एक दिन उपवास पर रखा जाता है.
बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में भैंस के मांस के लिए सप्लायर का चुनाव करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनायी जाती है. भैंस के मांस की आपूर्ति के लिए पिछले वर्ष जारी किये गये टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद नया टेंडर जारी किया गया था. लेकिन इसमें सिर्फ दो ही सप्लायरों ने हिस्सा लिया था. इसकी वजह से टेंडर को रद्द कर दिया गया. टेंडर रद्द होने के बाद पहले से मांस की आपूर्ति करने वालो को चालू वित्तीय वर्ष में भी मांस की आपूर्ति का आदेश दिया गया. लेकिन सुनियोजित साजिश के तहत दोबारा टेंडर प्रकाशित नही किया गया ताकि पुराने सप्लायर ही काम करता रहे.
                
                                        
                                        
Leave a Comment