Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सेरसा अपना पहला मैच हारा

Advertisement
Advertisement
Ranchi : छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की ओर से आयोजित सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में बरियातू पहाड़ ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में सेरसा रांची ने अपना पहला मैच हारा. उसे आदर्श स्पोर्ट्स एकेडमी ने 2 गोल से हराया. आदर्श स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयुष तिग्गा और अरुण तिग्गा ने गोल दागे. वहीं दूसरा मैच चुट्टू और गाड़ी होटवार के बीच गोल रहित समाप्त हुआ.

एजी झारखंड ने हारा हुआ मैच ड्रॉ किया

हटिया रेलवे ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में एजी झारखंड ने हारा हुआ मैच ड्रॉ करा लिया. बहू बाजार और एजी झारखंड ने 1-1 से ड्रॉ खेलकर अंक बांटे. शुरुआत से ही दोनों टीमों ने शानदार खेल खेला. लेकिन 43 वें मिनट में बहू बाजार के विनय बिनहा ने गोल कर टीम को बढ़त दिला दी. लेकिन एजी झारखंड के सोमरा मुंडा ने 66 वें मिनट में गोल मारकर मैच को ड्रॉ करा दिया. दूसरा मैच प्रकाश क्लब रुपूपीढ़ी और जेएसएसपीएस के बीच खेला गया. इस रोमांचक मैच में निर्धारित समय तक दोनों ही टीम गोल नहीं कर सकी. इस मैच से पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया. 29 जुलाई को मुहर्रम पर्व को लेकर दोनों ग्राउंड में मैच नहीं खेले जाएंगे. इसे भी पढ़ें – पलामू">https://lagatar.in/tampering-with-tricolor-in-palamu-picture-goes-viral/">पलामू

में तिरंगे के साथ छेड़छाड़, तस्वीर वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही