Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में तीन घंटे फेल रहा सर्वर, पहली पाली में इलाज बाधित

Ranchi : रिम्स में एक बार फिर सर्वर ने मरीजों को परेशान कर दिया. सुबह 9:30 से 12:30 बजे करीब 3 घंटे तक सर्वर फेल रहा. जिस कारण मरीजों का पंजीकरण नहीं हो सका. ऐसे में राज्य के दूरदराज क्षेत्र से ओपीडी में परामर्श लेने आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें कि दूरदराज से मरीज रात में ही पहुंचकर रजिस्ट्रेशन के लिए कतार में खड़े हो जाते हैं, ताकि सुबह में उन्हें चिकित्सीय परामर्श मिल जाए, लेकिन लिंक फेल होने के कारण रजिस्ट्रेशन नहीं हो सका और पहली पाली में मरीजों को परामर्श नहीं मिल पाया. सर्वर वापस आने के बाद दूसरी पाली में मरीजों को परामर्श मिल पाया. वहीं सैकड़ों मरीज अपने घर लौट चुके थे. कुछ मरीजों ने दूसरी पाली में इलाज करवाया. कि रिम्स में ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या प्रतिदिन औसतन 1200 से 1400 के बीच रहती है. वहीं सप्ताह का पहला दिन होने के कारण मरीजों की भीड़ सोमवार को ज्यादा थी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/judicial-work-begins-with-tree-plantation-in-new-building-of-jharkhand-high-court/">झारखंड

हाईकोर्ट के नए भवन में पौधरोपण के साथ न्यायिक कार्य शरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही