Search

 
 
 

रिम्स में पूरे दिन सर्वर रहा डाउन, नहीं कटी पर्ची, बिना इलाज लौटे मरीज

 
Ranchi: झारखंड के सबसे बड़े अस्पताल में कुव्यवस्था की खबरें अकसर आती रहती है. इसकी एक बानगी सोमवार को भी रिम्स के पर्ची काउंटर पर देखने को मिली. दरअसल, सोमवार को पूरे दिन रिम्स का सर्वर डाउन रहा. इस कारण दिनभर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. घंटों लंबी कतारों में इंतजार के बाद भी मरीज और उनके परिजन पर्ची नहीं कटा पाए और बिना इलाज कराए ही वापस चले गए. जानकारी के अनुसार, रिम्स का सर्वर  दिल्ली से ऑपरेट होता है. जबतक सर्वर की समस्या ठीक नहीं हो जाती तबतक मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/center-tried-to-disrupt-hemants-development-work-bhushan-tirkey/">हेमंत

के विकास कार्य को बाधित करने का प्रयास केंद्र ने किया : भूषण तिर्की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही