Search

 
 
 

SAP के 907 पदाधिकारियों व कर्मियों की सेवा 31 अगस्त से होगी समाप्त, आदेश जारी

 
Ranchi : स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) के 907 पदाधिकारियों व कर्मियों की सेवा 31 अगस्त से समाप्त हो जायेगी. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी की है. जारी आदेश के मुताबिक, सैप 1 वाहिनी टाटीसिलवे रांची और सैप 2 वाहिनी हलुदबनी जमशेदपुर में अनुबंध के आधार पर नियुक्त सैप के 907 पदाधिकारी और कर्मियों (जिनकी सेवा अवधि सात साल या सात साल से अधिक हो चुकी है) की सेवा 31 अगस्त से समाप्त कर दी जायेगी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-14-criminals-planning-to-execute-criminal-incident-arrested-weapons-recovered/">रांची

: आपराधिक घटना को अंजाम की योजना बना रहे 14 अपराधी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद)

हथियार समेत अन्य सामान जमा करने का निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि सैप एक और दो वाहिनी के कमांडेंट सभी पदाधिकारियों व कर्मियों के नाम से इश्यूड हथियार, गोली और पहचान पत्र को जमा करा लें. वहीं अनुबंध समाप्त करने के लिए आगे की कार्रवाई करते हुए  पुलिस मुख्यालय को अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-excise-department-seized-12-thousand-liters-of-illegal-spirit/">पलामू

: उत्पाद विभाग ने 12 हजार लीटर अवैध स्प्रिट किया जब्त

सैप में 771 पदों पर बहाली शुरू

दूसरी तरफ भूतपूर्व सैनिकों के लिए अच्छी खबर है. सरकार उनकी नियुक्ति स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) में 771 पदों पर करेगी. अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 15 मई से 17 मई तक जैप-1 डोरंडा स्थित मुख्यालय में लिया गया. 771 पदों पर दो वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्ति होगी. इसके बाद बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर पांच साल का एक्सटेंशन दिया जायेगा. इस संबंध में गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय ने योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे थे. मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि बहाली में झारखंड के पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जायेगी. यहां के अभ्यर्थियों को चांस देने के बाद भी सीटें रिक्त रहेंगी तो ही दूसरे राज्यों के पूर्व सैनिकों को मौका दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें : कोटा">https://lagatar.in/kota-ban-on-routine-test-in-coaching-institutes-for-two-months-two-girl-students-committed-suicide-in-24-hours/">कोटा

: कोचिंग संस्थानों में दो माह तक रूटीन टेस्ट पर रोक, 24 घंटे में दो छात्राओं ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही