Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेवा भावना भारत की संस्कृति : संजय सेठ

Advertisement
Advertisement
  • सिटीजन फाउंडेशन और सेवा इंटरनेशनल का सी- 20 चौपाल
Ranchi : सिटीजन फाउंडेशन और सेवा इंटरनेशनल द्वारा मंगलवार को सी - 20 के चौपाल का आयोजन किया गया. यह संस्था जी- 20 की एक अनुषंगी इकाई है. इस कार्यक्रम में झारखंड में कार्यरत विभिन्न सामाजिक संगठनों के संचालक और सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ ने कहा कि भारत की संस्कृति में ही सेवा भावना है. प्राचीन काल में ऋषि- मुनियों ने सेवा की. बाद के समय में गुरु नानक देव ने सेवा भावना दिखाते हुए लंगर लगाया और आज भी दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, सिख समुदाय लंगर के माध्यम से सेवा दे रहा है. कोरोना काल में भारत में लोगों ने किसी को भूख से मरने नहीं दिया. गली- मोहल्लों में युवा लोगों को खाना खिलाते नजर आए. ऐसा भारत में ही संभव हो पाया. अमेरिका और इंग्लैंड में भी ऐसा नहीं हो पाया.

सी- 20 का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय- आशा लकड़ा

वहीं रांची की पूर्व मेयर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि सेवा भावना को और बढ़ाने के लिए सी- 20 का यह कार्यक्रम काफी सराहनीय है. इसमें युवाओं की भी अच्छी भागीदारी है. तीन सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम में मुक्ति मिशन की रश्मि साहा, सिनी झारखंड की तन्वी झा, पालोना की मोनिका आर्या, एएफसी की रिचा चौधरी ने सेवा की भावना विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए सामान्य जीवन पर इसके प्रभाव और सामाजिक महत्व के बारे में बताया.

सामाजिक विकास में स्वयंसेवा की भावना पर विचार रखे

दूसरे सत्र में लाइव सेवर्स के अतुल गेरा, राईज अप के ऋषभ आनंद और केजीवीके के अरविंद सहाय ने सामाजिक विकास में स्वयंसेवा की भावना विषय पर अपने विचार रखे. अंतिम सत्र में संगीत नाटक अकादमी के सदस्य नंदलाल नायक, उषा मार्टिन के सीएसआर हेड डॉ मयंक मुरारी, पारस अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ संजय कुमार और आईलिड की कनिका मल्होत्रा ने सामुदायिक परोपकार विषय पर चर्चा की. कार्यक्रम में सिटीजन फाउंडेशन के गणेश रेड्डी, एटीआई के निदेशक मुकेश कुमार, सेवा इंटरनेशनल के निदेशक कुमार शुभम, गेल के संजय कश्यप समेत कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें – बिरसा">https://lagatar.in/ed-will-interrogate-the-superintendent-and-jailer-of-birsa-munda-central-jail-on-june-30/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक और जेलर से ईडी 30 जून को करेगी पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही