Search

 
 
 

लोहरदगा: वृद्धजनों की सेवा सबसे बड़ी सेवा - मनोरमा

 
Lohardaga: होप संस्था द्वारा संचालित स्वपोषित वृद्ध आश्रम में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया. इस अवसर पर वृद्ध आश्रम में रह रहे वृद्धों के साथ पूरी होप टीम मिलकर वृद्धों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना किया. मौके पर होप संस्था की मनोरमा एक्का ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया कि हमारे आसपास जो भी बुजुर्ग हैं, उन्हें विशेष देख-भाल की आवश्यकता है. उनके प्रति संवेदनशील हो तथा जितना संभव हो सके उनका सहयोग करें. उन्होंने आश्रम में रह रहे वृद्धों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी बुजुर्ग का जीवन महत्वपूर्ण है. सभी मिलकर केक काटकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दिया. इस बीच होप की मैनेजिंग ट्रस्टी मनोरमा एक्का ने कहा कि यह दिन पूरे विश्व में मनाया जाता है. मौके पर इस होप से अरविंद वर्मा, उज्जवल कुशवाहा, सुशीला उरांव, तिमुथियुस कुजूर, सुमन वर्मा, ऊषा उरांव, पूनम महतो, सोनम दुलारी उरांव, आरती रजक एवं आश्रम में रह रहे वृद्ध जन उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - इजरायल">https://lagatar.in/israels-ground-military-action-against-hezbollah-begins-us-gives-support/">इजरायल

की हिजबुल्लाह के खिलाफ जमीनी सैन्य कार्रवाई शुरू, अमेरिका ने दिया समर्थन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही