Search

 
 
 

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले AAP को झटका, तीन विधायक BJP में हुए शामिल

Lagatar Desk :  आम आदमी पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. इनमें विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौरामाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा शामिल है.
 
भाजपा मुख्यालय

Lagatar Desk :  पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के तीन विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं. तीनों नेताओं ने नई दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के पंजाब प्रभारी सतीश पूनिया की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की.

 

जिन तीन विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है, उनमें विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा, चेतन सिंह जौरामाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह भाजपा शामिल है. पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर बधाई दी है. 

 

 

दो दिनों में तीन आप विधायकों ने दिया इस्तीफा

बता दें कि AAP ने बीते दिनों पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 40 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी. लिस्ट जारी होने के बाद पार्टी में अंदरूनी खींचतान शुरू हो गई. इस बीच रविवार को सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और समाना से विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया.

 

इसके अगले दिन सोमवार को अमृतसर नॉर्थ से विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने पंजाब विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इस तरह दो दिनों के भीतर आप के तीन विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही