Search

 
 
 

सुप्रीम कोर्ट का आनंद मोहन को सरेंडर करने का निर्देश, बिहार सरकार के द्वारा सजा में दी गयी छूट रद्द

दरअसल गोपालगंज के पूर्व डीएम और आईएएस ऑफिसर जी. कृष्णैया की हत्या का आरोप है. जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा मिली थी. लेकिन इस मामले में उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया था. आनंद मोहन के जेल से रिहा होने के पीछ बिहार की नीतीश सरकार की जेल मैनुअल में किया गया संशोधन था.
 
आनंद मोहन

New Delhi:  सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार के 2023 के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में छूट दी गई थी. कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है. यह मामला 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी (IAS अधिकारी) जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने से जुड़ा है. कोर्ट ने पाया कि सजा में छूट की नीति में 2023 में किया गया वह संशोधन असंवैधानिक था, जिसके जरिए लोकसेवकों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए लोगों के लिए छूट पाने पर लगी रोक को हटा दिया गया था.

 

लाइव लॉ के मुताबिक जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने  ने यह फ़ैसला आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर सुनाया. जी कृष्णैया की हत्या मोहन के नेतृत्व वाली भीड़ के हमले में कर दी गई थी. इस अपराध के लिए मोहन को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, बिहार सरकार द्वारा सजा में दी गई छूट के चलते, 14 साल जेल काटने के बाद वे 24 अप्रैल 2023 को जेल से बाहर आ गये.

सहरसा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे आनंद मोहन 23 अप्रैल 2023 में रिहा हुए थे. जिसके बाद इस फैसले के खिलाफ जी. कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी. उमा ने कोर्ट में कहा कि एक आईएएस अधिकारी की हत्या केस में आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा हुई थी. लेकिन समय से राज्य सरकार ने रिहाई का रास्ता बना दिया. बिहार सरकार की ओर से इस अपराध को सामान्य श्रेणी बताकर उनकी रिहाई के लिए रास्ता बना दिया. उमा ने कहा कि इस तरह के केस में किसी भी दोषी को समय से पहले रिहाई का प्रावधान नहीं है.

 

हालांकि, कोर्ट ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार चाहे तो याचिकाकर्ता को सुनवाई का अवसर देने के बाद रिमिशन पर नए सिरे से विचार करने की प्रक्रिया शुरू कर सकती है. पीठ ने कहा, "बिहार सरकार ने अप्रैल 2023 में रिमिशन नीति में जो संशोधन किया, उसके पीछे कोई स्पष्ट उद्देश्य या उचित आधार नहीं था."

 

कोर्ट ने इसे अचानक लिया गया फ़ैसला बताते हुए कहा कि राज्य सरकार संशोधन के समर्थन में कोई तार्किक और वैध सार्वजनिक उद्देश्य साबित करने में विफल रही. इसी आधार पर सुप्रीम कोर्ट ने संशोधन को संविधान के अनुच्छेद 14 और 21 का उल्लंघन मानते हुए निरस्त कर दिया.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही