Search

 
 
 

अस्त चल रहे गुरु होंगे उदित, बदलेगा मौसम का मिजाज

 
Ranchi: अस्त चल रहे गुरु तारा ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी तीन जून को पूर्व दिशा में उदित हो रहे हैं. इससे मौसम का मिजाज बदलेगा. झमाझम बारिश होगी. ज्योतिष शास्त्र के जानकार इसे मंगलकारी बता रहे हैं. आचार्य अजय मिश्रा ने ज्योतिषय गणना कर बताया कि इस बार कृष्ण पक्ष 14 दिनों का ही है. इस पक्ष की घटना अच्छी मानी जाती है. इस दौरान गुरु और शुक्र तारा के एक ही राशि पर रहने से वर्षा का प्रबल योग बन रहा है. इससे गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी. खेती-गृहस्थी के लिए भी यह लाभप्रद होगा. आचार्य ने बताया कि शुक्र के अस्त रहने से इस माह भी मांगलिक कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/mercury-dropped-to-14-c-in-jharkhand-mercury-still-crossed-46-in-garhwa-and-palamu/">झारखंड

में 14 °C तक गिरा पारा, गढ़वा व पलामू में अब भी पारा 46 के पार

ग्रह के प्रभाव से केजरीवाल को जाना पड़ा जेल

पंडित रामदेव पांडेय ने बृहत्संहिता ग्रंथ के अनुसार बताया कि गुरु के अस्त और उदय होने से देश की राजनीतिक, आर्थिक स्थिति के साथ ही मौसम में भी बदलाव होते हैं.गुरु के अस्त होते ही पॉलिटिकल खींचतान के बीच अरविंद केजरिवाल को कुर्सी से उतार कर जेल पहुंचा दिया गया. कई भ्रष्टाचारी नेता, अफसर और व्यवसायी के यहां से करोड़ों रुपये बरामद हुए. मौसम की बेरूखी भी जगजाहिर है. ग्रह प्रभाव के ऐसे कई उदाहरण हैं.

28 को उदित होंगे शुक्र, जुलाई में बजेगी शहनाई

पंडित सुरेंद्र इंद्र गुरु ने पंचांगों की गणना कर बताया कि अस्त चल रहे शुक्र देव 28 जून को उदय होंगे. ऐसे में इस दौरान समस्त मांगलिक और शुभ कार्य नहीं किये जा सकेंगे. उन्होंने बताया कि पूजा-पाठ, दान आदि कार्य किये जा सकते हैं. जुलाई माह में शहनाई बजेगी. सुरेंद्र ने बताया कि इस माह विवाह लग्न की भारी कमी है. मात्र पांच लग्न मिल रहे हैं. 09, 11, 12, 13, 14 और 15 जुलाई का मुहूर्त शुभकारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 17 जुलाई से श्रीहरि शयन में चले जायेंगे. इससे चार माह तक फिर से शादी-विवाह में ब्रेक लग जायेगा. 12 नवंबर से फिर से शहनाई बजेगी. इसे भी पढ़ें -पर्यावरण">https://lagatar.in/playing-with-the-environment-is-costing-people-dearly-it-is-necessary-to-protect-rivers-ponds-mountains-fields-barns-from-destruction/">पर्यावरण

से खिलवाड़ लोगों को पड़ रहा भारी, नदी, तालाब, पहाड़, खेत, खलिहानों को नष्ट होने से बचाना जरूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही