Search

 
 
 

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में सैंडविक माइन ऑटोमेशन लर्निंग सेंटर की स्थापना

 
Dhanbad:  खान (माइंस) में मशीनीकरण की प्रक्रिया को सुलभ बनाने की टेक्नोलॉजी से परिचित कराने के लिए आईआईटी-आईएसएम में सैंडविक माइन ऑटोमेशन लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है. जिसकी शुरुआत 23 अगस्त को होगी. इस ऑटोमेशन लर्निंग सेंटर की स्थापना सैंडविक माइन एंड रॉक टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की पहल पर टैक्समीन फाउंडेशन के द्वारा संस्थान के सीआरई बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर की गई है. ऑटोमेशन लर्निंग सेंटर की शुरुआत खान सुरक्षा महानिदेशालय के महानिदेशक प्रभात कुमार करेंगे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में स्वीडन के दुतावास के आर्थिक और वाणिज्यिक परामर्शदाता मार्कस लुंडग्रेन, सैंडविच एशिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक किरण आचार्य, सैंडविच रॉक प्रोसेसिंग के कंट्री हेड अशोकतरु चट्टोपाध्याय, मैनेजिंग डायरेक्टर मनोजित हलदर के साथ संस्थान के निदेशक राजीव शेखर उपस्थित रहेंगे. आइएसएम से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में विश्व स्तर पर मानव रहित मशीनों से माइंस का कार्य की तकनीक बढ़ती जा रही है. इसलिए भारत में भी जन तकनीक से विद्यार्थियों को परिचित कराने के साथ नई तकनीक की खोज और नवाचार की आवश्यकता है. इसी को गति देने के लिए इस माइंस ऑटोमेशन लर्निंग सेंटर की स्थापना की गई है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/case-against-congress-leaders-chidambaram-salman-khurshid-digvijay-dismissed-in-dhanbad-court/">धनबाद

कोर्ट में कांग्रेस नेता चिदंबरम, सलमान खुर्शीद, दिग्विजय के खिलाफ मुकदमा खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही