Search

 
 
 

रांची विवि में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मियों से जुड़े 17 में से 11 मामलों का निपटारा

 
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी न्यायिक संवाद एवं निपटारा कार्यक्रम में कुल 17 में से 11 मामले निबटाये गये.  छह मामलों से जुड़े शिकायतकर्ता अनुपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने की. बताया गया कि कुछ मामलों का ऑन द स्पॉट हल किया गया, जबकि अन्य के लिए समय लिया गया. ये मामले पेंशन, वेतन और एरियर से संबंधित थे. कुलपति ने कहा कि हर शुक्रवार को मामलों के निपटारे के लिए बैठक की जायेगी. मौके पर कुलसचिव डॉ. एमसी मेहता, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. प्रितम कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. बताया गया कि इन मामलों में जेपी सिंह, नीना दत्ता, इस्टेर रानी टुडु, सुदामा चौबे, नवीन कुमार, विनोद कुमार मिश्रा, देवव्रत मजूमदार, अभिमन्यु शुक्ला, ऋषि राज ओझा, डॉ नफर अली, अर्जुन कुमार वर्सेस स्टेट ऑफ झारखंड था. जबकि प्रभात कुमार सिन्हा व अवधेश कुमार का मामला विश्वविद्यालय का था, डॉ. एसके कर्ण ,अब्दुल अलीम और अन्य, सुधांशु सिंह और प्रमोद कुमार के मामले रांची विश्वविद्यालय के अंदर आने वाले कॉलेजों से जुड़े थे. इसे भी पढ़ें – हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-when-the-child-refused-to-remove-the-stolen-iron-he-was-mercilessly-beaten/">हजारीबागः

चोरी का लोहा उतारने से किया इनकार तो बच्चे की बेरहमी से पिटाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही