Search

 
 
 

रांची में सेवा और डॉ लाल्स का स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों ने कराया इलाज

 
Ranchi: रविवार को रांची के झालदा में सेवा और डॉ लाल्स अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें डॉ लाल्स अस्पताल रांची के द्वारा डॉ समित लाल (नाक, कान एवं गला विशेषज्ञ), डॉ रोहित लाल (हड्डी एवं नस रोग विशेषज्ञ),डॉ निखिल मिंज (ईएनटी), डॉ शाब्दिका लाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) डॉ  श्वेता लाल (स्त्री रोग विशेषज्ञ) सहित कई चिकित्सकों ने अपनी सहभागिता निभाई. इस शिविर में लगभग 250-300 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया. इसके साथ मरीजों को निःशुल्क दवा वितरित की गई. साथ ही साथ प्रूडेंट पैथलैब की तरफ़ से निःशुल्क जांच की व्यवस्था कि गई थी. इस शिविर में उच्च स्तरीय कुछ विशेष जांच में भारी मात्र में छूट दी गई. आपको बता दें की सेवा संस्था के द्वारा समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है. खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को ऐसे शिविर से काफी लाभ मिलता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-18-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।18 FEB।।रांचीः महिला ने थानेदार पर लगाए गंभीर आरोप।।हजारीबागःभू-माफिया के हौसले बुलंद।।बिहारः पकड़वा शादी का खूनी अंत।।बेरोजगारी मुद्दे पर कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा।।कांग्रेस भ्रष्टाचार, परिवारवाद की जननी- पीएम।।समेत कई अहम खबरें।।
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही