Chouparan : चौपारण थाना अंतर्गत नेवरी कर्मा के जंगल से उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर लगभग सात पेटी विदेशी शराब जब्त की. वहीं तस्कर फरार हो गए. इस संबंध में जानकारी देते हुए हजारीबाग उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर राजीव नयन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई. उन्होंने बताया कि आयुक्त उत्पाद रांची एवं सहायक आयुक्त उत्पाद हजारीबाग के निर्देशानुसार हजारीबाग जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी चल रही है. इसी दौरान सूचना मिली की नेवरी कर्मा जंगल से तस्करी के लिए शराब ले जाई जा रही है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रॉयल सेलिब्रेशन 750 मिमी की 78 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद की गई. बोतल पर फॉर सेल इन अरुणाचल प्रदेश लिखा हुआ था. इस कारोबार में संलिप्त लोगों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी में चौपारण पुलिस बल भी शामिल था. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-chandrashekhar-azad-son-of-mother-india-was-something-like-this/">धनबाद:
…..कुछ ऐसे थे भारत माता के लाल चंद्रशेखर आजाद [wpse_comments_template]
चौपारण के नेवरी कर्मा जंगल से सात पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त, तस्कर फरार

Leave a Comment