Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सात दिवसीय बाइबल पाठशाला शुरू

Ranchi : संडे स्कूल समिति के बैनर तले बहू बाजार स्थित बिशप स्कूल में रांची पेरिस सीएनआई चर्च के द्वारा सात दिवसीय बाइबल पाठशाला का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि चर्च के पेरिस पुरोहित डेविड शामिल हुए. सोमवार को पाठशाला के पहले दिन 200 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया. 29 मई से लेकर 4 जून तक कार्यक्रम चलेगा. 30 मई को संगीत प्रतियोगिता,लेखन प्रतियोगिता, 31 मई को बच्चों के बीच गीत- संगीत, एक जून को फोटो सेशन, दो जून को पेंटिग्स कम्पीटीशन,और तीन को बेहतर प्रदर्शन करने वाले को चिह्नित किया जायेगा. इस अवसर पर संडे स्कूल के अधीक्षक मनीष दादे, सभापति अलविल टोपनो, उपसभापति अनिशा केरकेट्टा, सचिव प्रिया नगदुवारस सह सचिव सुप्रिया तिर्की , कोषाध्यक्ष अमृत आनंद धान , सह कोषाध्यक्ष अभिषेक राहुल समेत सैकड़ों मसीही परिवार से जुडे़ लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/350-nurses-in-rims-are-not-getting-salary-even-after-appointment/">रिम्स

में 350 नर्सों को नियुक्ति के बाद भी नहीं मिल रहा वेतन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही